प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अंबेडकरनगर: दुर्गा पंडाल में तोड़फोड़, 3 हिरासत मे

अंबेडकरनगर में दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़, मां दुर्गा समेत कई प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त; मारपीट के आरोप में 3 हिरासत में

अंबेडकरनगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र में देर रात दुर्गा पूजा के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। घरवासपुर तिराहे पर आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर हंगामा हुआ।

अंबेडकरनगर में दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ मां दुर्गा समेत कई प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मारपीट के आरोप में 3 हिरासत में

Ambedkar Nagar: Durga Puja Pandal Vandalised, 3 Detained |

अंबेडकरनगर: जिले के भीटी थाना क्षेत्र में देर रात दुर्गा पूजा के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। घरवासपुर तिराहे पर आयोजित जागरण कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि पड़ोसी गांव से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पूजा पंडाल में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। विरोध करने पर पूजा समिति के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई।

जागरण कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, घरवासपुर तिराहे पर शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया था। रविवार रात पंडाल में जागरण कार्यक्रम चल रहा था। श्रद्धालु भक्ति गीतों का आनंद ले रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मां दुर्गा समेत कई प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त करने का आरोप

आरोप है कि विवाद के बाद पड़ोसी गांव से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पंडाल में तोड़फोड़ करते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा का एक हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को तोड़कर नीचे गिरा दिया। पूजा समिति के सदस्यों ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। घटना में कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही भीटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष भीटी के मुताबिक, मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। तीन लोगों को थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

ये भी पढ़ें: छात्रा भावना की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अंतिम संस्कार से किया इनकार

Related to this topic: