प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत आरोपी गिरफ्तार

अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत आरोपी गिरफ्तार, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद

अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मो. सगीर उर्फ सलमान को 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।

अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत आरोपी गिरफ्तार 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद

Amethi Police Arrest Accused with Country-Made Pistol and Live Cartridge |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए 315 बोर के तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अमेठी और सुल्तानपुर जिले में चोरी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूचना पर मुसाफिरखाना पुलिस ने की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 अक्टूबर 2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मो. सगीर उर्फ सलमान (24) को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी में मिला 315 बोर का तमंचा

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से ग्राम उतरदहा, थाना कुड़वार, जनपद सुल्तानपुर का निवासी है। वर्तमान में वह नगर पंचायत मुसाफिरखाना के वार्ड नंबर एक में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं पांच मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के आपराधिक इतिहास में चोरी से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 434/2020 के तहत धारा 392 और 411, हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 435/2020 के तहत धारा 307, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा अपराध संख्या 438/2020 में धारा 4/25, गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा अपराध संख्या 76/2021 में धारा 2 और 3(1) तथा मुकदमा अपराध संख्या 261/2023 में धारा 153-ए, 504 और 505 के तहत मामले दर्ज हैं।

तमंचा और कारतूस बरामद होने के मामले में थाना मुसाफिरखाना में मुकदमा अपराध संख्या 270/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गोपाल मणि मिश्र, हेड कांस्टेबल नीरज यादव, कांस्टेबल मोहित मिश्रा, कांस्टेबल सोनू और कांस्टेबल मो. मेराज शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 22 गिरफ्तार, गांजा, शराब और वाहन बरामद

Related to this topic: