प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

घर में लाखों की चोरी

अमेठी में घर में घुसे चोर, तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी पार

अमेठी के संग्रामपुर क्षेत्र में चोर छज्जे के रास्ते एक घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए।

अमेठी में घर में घुसे चोर तीन लाख रुपये के जेवरात और नकदी पार

Amethi: Thieves Break into House and Steal Jewellery and Cash Worth Around ₹3 Lakh |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के उत्तर गांव के पूरे दयाल गांव निवासी पवन तिवारी के घर में बुधवार रात चोर छज्जे के रास्ते घुस गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।

चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख

परिजनों के मुताबिक चोरी गए सामान में करीब 10 ग्राम सोने की जंजीर, तीन ग्राम की सोने की अंगूठी, एक सोने की सलाई, करीब 250 ग्राम चांदी की पायल और तीन हजार रुपये नकद शामिल हैं। मौजूदा बाजार भाव के आधार पर 13 ग्राम सोने और चांदी के जेवरात की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। सोने की सलाई की कीमत शामिल होने के बाद चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी जा रही है।

पीछे से छज्जे के रास्ते अंदर दाखिल हुए चोर

परिजनों ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक परिवार के कुछ लोग जाग रहे थे। इसके बाद सभी लोग सो गए। इसी दौरान चोर घर के पीछे से छज्जे के रास्ते अंदर दाखिल हुए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी निकाल ली और फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो अलमारी का ताला टूटा देखकर चोरी की जानकारी हुई।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई

घटना की सूचना बब्बन तिवारी ने 112 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस से चोरी गए जेवरात और नकदी की बरामदगी की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: मुरैना में युवक से मारपीट के बाद घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Related to this topic: