प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मध्य प्रदेश में LPG संकट के बीच...

मध्य प्रदेश में LPG संकट के बीच सिलेंडरों की भारी चोरी

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ते संकट के बीच चोरी की वारदातों...

मध्य प्रदेश में lpg संकट के बीच सिलेंडरों की भारी चोरी

मध्य प्रदेश में LPG संकट के बीच सिलेंडरों की भारी चोरी |

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ते संकट के बीच चोरी की वारदातों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मप्र की राजधानी भोपाल और कटनी जिले में चोरों ने रसूखदार व्यक्तियों और सरकारी संस्थानों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

​भोपाल में सेवानिवृत्त जज के घर से सिलेंडर गायब

​भोपाल के लालघाटी इलाके में स्थित ओम शिव नगर में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है। यहाँ चोरों ने पूर्व न्यायाधीश स्वर्गीय विमल कुमार जैन के घर को निशाना बनाया। घटना 15 मार्च 2026 की रात की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने जज के घर की पार्किंग में रखे चार एलपीजी सिलेंडरों को बड़ी फुर्ती से एक-एक कर उठाया और बाइक पर लादकर फरार हो गए।

पुलिस में की शिकायत

मृतक न्यायाधीश के पुत्र रॉबिन जैन ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। वीडियो में चोरों की बेखौफ हरकतें दिख रही हैं।

​कटनी के सरकारी स्कूलों में सेंधमारी

​वहीं, कटनी जिले में भी चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। यहाँ बदमाशों ने किसी घर को नहीं बल्कि बच्चों के भविष्य (मिड-डे मील) से जुड़े सरकारी स्कूलों को टारगेट किया है। कटनी में पिछले एक हफ्ते में चार सरकारी स्कूलों के ताले तोड़कर कुल 11 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए। 

​कालाबाजारी की आशंका

क्षेत्र में एलपीजी की कमी का फायदा उठाते हुए चोर इन सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर कालाबाजारी में बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और कुछ संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। प्रदेश भर में एलपीजी संकट के कारण गैस सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ गई है, जिसे इन चोरी की घटनाओं का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपने कीमती सिलेंडरों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ias-officers-from-mp-deployed-for-assembly-elections-in-states/150003

Related to this topic: