Lucknow : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी उत्तर प्रदेश दिवस 2026 समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधा.
Lucknow : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी उत्तर प्रदेश दिवस 2026 समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधा. अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और सपा ने बीमारू राज्य बना दिया था. भाजपा सरकार ने विकास की रफ्तार देकर ब्रेक-थ्रू स्टेट में बदला है.
'उत्तर प्रदेश भारत का विकास इंजन बन रहा'
अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल के नाम पर सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र का शुभारंभ हुआ. इसकी डिटेल प्लानिंग की गई है. उत्तर प्रदेश का हर जिला रोजगार से युक्त हो और उत्तर प्रदेश के युवा अपने ही प्रदेश में रोजगार प्राप्त करें, ऐसी व्यवस्था होगी. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है. 62 लाख गरीबों को घर मिला और पूरा देश, जिस क्षण की राह देख रहा था. उसी अयोध्या में राम का भव्य मंदिर बनाने का काम भी पूरा हो चुका है.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 15 अगस्त 2047 को, जब देश अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएगा, तब उत्तर प्रदेश एक पूर्ण विकसित राज्य बन चुका होगा और विकसित भारत का अभिन्न अंग होगा. उत्तर प्रदेश भारत का हृदय और आत्मा है. उत्तर प्रदेश भारत का विकास इंजन बन रहा है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mayawati-said-interference-of-political-people-in-religious-works-has-increase/106184