असम। गोलपारा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दुधनोई में एक जनसभा को संबोधित किया...
'पीएम मोदी ने आदिवासी समाज को विश्व भर में बढ़ाने का काम किया', असम में बोले अमित शाह |
असम। गोलपारा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दुधनोई में एक जनसभा को संबोधित किया. अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यहां आ-आ कर चुनाव लड़ने का काम किया, लेकिन कभी उन्होंने जनजातीय समुदाय के कल्याण की बात नहीं की.
उन्होंने कहा कि 75 साल हो गए थे, लेकिन कभी किसी आदिवासी महिला को उन्होंने राष्ट्रपति नहीं बनाया. केवल पीएम मोदी ने हमारी बहन द्रौपदी मोदी को महामहिम द्रौपदी मुर्मू बनाने का काम किया. कांग्रेस के जमाने से आजादी से 2013 तक आदिवासी समाज के विकास का बजट 25 हजार करोड़ रुपये था. पीएम मोदी ने इसे बढ़ाकर 1 लाख 38 हजार करोड़ करने का काम किया.
अमित शाह ने कहा कि देश भर के आदिवासी समाज को, उनकी कला, उनकी संस्कृति, उनका खान-पान, उनकी वेशभूषा, उनका संगीत, उनके नृत्य को, पीएम मोदी ने विश्व भर में बढ़ाने का काम किया है. ये दुधनोई नदी जो है इसे दूध की नदी कहा जाता था, इसलिए इसका नाम दुधनोई पड़ा है. क्या यहां पर एक भी डेयरी है? आप हमारे प्रत्याशी को चुनकर भेजें, असम के हर जिले में एक बहुत बड़ी डेयरी और हर आदिवासी के घर में एक गाय और एक भैंस देने का काम भाजपा करेगी.
आपको बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. 4 मई को नतीजे आएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में 2.5 करोड़ मतदाता हैं, वहीं महिला मतदाता की बात करें तो 1.25 करोड़ हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-handed-over-the-responsibility-of-spokesperson-to-mlas/154134