प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिहार के दरभंगा में अमित शाह बोले - यहां पीएफआई..

बिहार के दरभंगा में अमित शाह बोले - यहां पीएफआई बना, कोई बैन नहीं लगाता था

Bihar Election 2025 : अमित शाह ने बुधवार को कहा, कांग्रेस पार्टी और लालू एंड कंपनी ने धारा 370 को 70-70 साल से बचाकर रखा था...

बिहार के दरभंगा में अमित शाह बोले -   यहां पीएफआई बना कोई बैन नहीं लगाता था

बिहार के दरभंगा में अमित शाह बोले - यहां पीएफआई बना, कोई बैन नहीं लगाता था |

Bihar Election 2025 : अमित शाह ने बुधवार को कहा, कांग्रेस पार्टी और लालू एंड कंपनी ने धारा 370 को 70-70 साल से बचाकर रखा था. पीएम मोदी ने धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया. उन्होंने दरभंगा में जनसभा को संबोधित किया. अमित शाह ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधा है. 

उन्होंने कहा कि एक जमाना था, जब आतंकवादी भारत की भूमि को लहूलुहान करके चले जाते थे, कोई जवाब नहीं मिलता था. हमने मिथिला के सम्मान के लिए ढेर सारी चीजें की हैं. मैथिली भाषा को आठवीं अनुसूची में रखा. मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग दिया. मखाना बोर्ड की स्थापना किया. यहां भव्य सीता माता का मंदिर बनने जा रहा है. साढ़े 500 साल से रामलला टेंट में थे, हमने अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने का काम किया.

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के गरीबों के लिए 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई. हर गरीब को घर देने का काम मोदी जी ने किया है. इसी तरह किसानों को सालाना 6 हजार रुपए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दिया जाता है. इसी तरह पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बिहार में 8 करोड़ 52 लाख गरीबों को 5 किलो अनाज मुफ्त मिलता है.

मैं आज वादा करके जाता हूं कि..

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय में यहां पीएफआई बना, कोई बैन नहीं लगाता था. पीएम मोदी ने एक ही रात में पीएफआई पर बैन लगाकर, 100 से अधिक स्थानों पर रेड करके पीएफआई की पूरी जमात को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. मैं आज वादा करके जाता हूं कि जब तक भाजपा का एक भी सांसद है तब तक एक भी पीएफआई वालों को जेल के बाहर आने नहीं देंगे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/biharis-have-no-future-in-bihar-says-rahul-gandhi-in-muzaffarnagar-bihar/95763

Related to this topic: