प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना...

'सिंडिकेट और माफियाओं का शासन...', अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल। दार्जिलिंग के लोगों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो संदेश जारी किया है...

सिंडिकेट और माफियाओं का शासन अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

'सिंडिकेट और माफियाओं का शासन...', अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना |

पश्चिम बंगाल। दार्जिलिंग के लोगों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो संदेश जारी किया है. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि  "इस बार जिस प्रकार से पूरे बंगाल में मैं घूमकर आज मालदा से आपको संबोधित कर रहा हूं. दार्जिलिंग वासियों ये तय है कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. भाजपा की सरकार बनने के साथ ही बंगाल में घुसपैठ तो रुकेगा ही गुंडाराज का अंत आएगा."

अमित शाह ने कहा कि "जिस प्रकार से सिंडिकेट और माफियाओं का शासन है. इसका अंत भी आएगा. दार्जिलिंग की पहाड़ियों पर हजारों गोरखाओं पर गलत केस करके जो पुलिस राज स्थापित हुआ है. गोरखा समस्या का समाधान भी निश्चित रुप से आएगा. हमारे गोरखा भाई-बहनों पर जो केस लगाए हैं. वे सारे केस भाजपा की सरकार बनने के साथ की वापस ले लिए जाएंगे. लोकतंत्र में आंदोलन करने वालों को केस करके दबाने की जो नई परंपरा ममता बनर्जी ने शुरू की है, जो वामपंथियों ने शुरू किया है उस परंपरा का अंत भाजपा ही करेगी."

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: