प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा...

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा, कहा - 'टीएमसी के गुंडों को...'

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी सभाओं में कहा कि मुख्यमंत्री का समय जाने वाला है...

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा कहा - टीएमसी के गुंडों को

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा, कहा - 'टीएमसी के गुंडों को...' |

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी सभाओं में कहा कि मुख्यमंत्री का समय जाने वाला है और भाजपा सरकार बनेगी। 5 मई के बाद टीएमसी के गुंडों को उलटा लटकाया जाएगा और माफियाओं को चुन-चुन कर जेलों की सलाखों के पीछे कर दिया जाएगा। महिलाएं सुरक्षित होंगी। इस राज्य में हर साल एक लाख युवकों को नौकरी दी जाएगी। महिलाओं और बेरोजगार युवकों को हर महीने पहली तारीख को उनके बैंक एकाइंट में तीन-तीन हजार रुपए पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गोरखाओं पर झूठे मामले का निपटारा करेगी। बांग्लादेश की सीमा पर 45 दिन में बेड़ा लगाएगी। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दार्जिंलिंग जिले के सुकना और पश्चिम बर्धमान जिले के कुल्टी में भाजपा की चुनावी सभा में शिरकत की। उन्होंने संदेशखाली, आरजीकर मेडिकल कालेज अस्पतालस, दुर्गापुर की घटनाओं का जिक्र किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती है कि शाम के बाद घर से बाहर नही निकले। उन्हें शर्म आनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में बंगाल में बनने वाली भाजपा की सरकार महिलाओं को पूरी सुरक्षा देगी। छोटी-छोटी बच्चियां रात में भी अपनी स्कूटी से आ-जा सकेगी। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं कि उनकी चलाई गई गरीबों की योजनाओं को बंद कर देगी। वे झूठ फैला रही है। सभी गरीबों की योजनाएं चलेगी ही, गरीबों की नई योजनाओं को भी लागू किया जाएगा। भाजपा ने बंगाल में जिन योजनाओं की घोषणा की हैं वे सभी चालू की जाएंगी। महिलाओ को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। हर साल युवकों को एक लाख की नौकरी दी जाएगी। नए आईआईटी और आईआईएम खोले जाएंगे। उद्यम के लिए युवकों को 10-10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। किसानो को बतौर सम्मान छह हजार की बजाय नौ हजार रुपए दिए जाएंगे। बंद कारखाने, जूट मिल खुलेंगे। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ममता सरकार में गोरखाओं पर झूठे मामले किए जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी झूठ फैला रही है कि भाजपा को मुख्यमंत्री बाहर का किसी दूसरे राज्य का) होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोर देकर कहा कि इस राज्य में पैदा हुआ, बांग्ला बोलने वाला ही भाजपा सरकार का मुख्यमंत्री होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाईपो (भतीजा) कभी भी मुख्यमंत्री नहीं होगा। उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-plans-korea-enclave-to-boost-investment/176106

Related to this topic: