प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रतापुर-त्रिपुला चौराहों पर बनेगा ओवरब्रिज

रायबरेली के रतापुर-त्रिपुला चौराहों पर बनेगा ओवरब्रिज, निर्माण की तैयारियां तेज

रायबरेली के रतापुर और त्रिपुला चौराहों पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। दोनों चौराहों से रोजाना करीब 15 से 18 हजार वाहनों की आवाजाही होती है।

रायबरेली के रतापुर-त्रिपुला चौराहों पर बनेगा ओवरब्रिज निर्माण की तैयारियां तेज

रतापुर-त्रिपुला चौराहों पर बनेगा ओवरब्रिज |

रायबरेली: विधानसभा चुनाव से पहले शहर के रतापुर और त्रिपुला चौराहे पर प्रस्तावित दो ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराने की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पिछले करीब दो साल से दोनों स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है, जिसके तहत निर्माण से पहले जिन चार गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था, उनमें से अब तक 52 फीसदी मुआवजा वितरित किया जा चुका है।

रतापुर-त्रिपुला चौराहों पर वाहनों का दबाव

​रतापुर और त्रिपुला चौराहे शहर के प्रमुख यातायात मार्गों में शामिल हैं, जहां रायबरेली-लखनऊ राजमार्ग से प्रतिदिन करीब 15 से 18 हजार वाहन गुजरते हैं। दोनों चौराहों पर वाहनों का भारी दबाव होने के कारण अक्सर यातायात बाधित होता है और राजमार्ग के आसपास कई बड़े स्कूल होने से छुट्टी के समय भीड़ और भी बढ़ जाती है। इसके अलावा रतापुर चौराहे से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों के साथ मिल एरिया स्थित औद्योगिक इकाइयों के लिए माल लेकर आने-जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है।

​रतापुर-त्रिपुला में ओवरब्रिज प्रस्तावित

इसी यातायात दबाव को देखते हुए एनएचएआई ने दोनों चौराहों पर ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके पूरा होने के बाद मुख्य यातायात को चौराहों के ऊपर से निकाला जा सकेगा और जाम की स्थिति में काफी कमी आएगी। निर्माण कार्य के दौरान राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी और एनएचएआई की योजना के मुताबिक सर्विस रोड तैयार होने के बाद ही ओवरब्रिज निर्माण का मुख्य काम शुरू कराया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद में पुलिस का एक्शन तेज, 100 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक
 

Related to this topic: