प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

आक्रोशित भीड़ का जोरदार हंगामा...

आक्रोशित भीड़ का जोरदार हंगामा, आरटीओ वाहन में तोड़फोड़ और फिर घंटों हाईवे जाम

पांढुर्णा। जिले के सतनूर बॉर्डर स्थित आरटीओ चेक पोस्ट के पास रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ...

आक्रोशित भीड़ का जोरदार हंगामा आरटीओ वाहन में तोड़फोड़ और फिर घंटों हाईवे जाम

आक्रोशित भीड़ का जोरदार हंगामा, आरटीओ वाहन में तोड़फोड़ और फिर घंटों हाईवे जाम |

पांढुर्णा। जिले के सतनूर बॉर्डर स्थित आरटीओ चेक पोस्ट के पास रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों करीब 20 फीट तक घसीटते चले गए। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर जमा हुई भारी भीड़

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने आरटीओ के वाहन में तोड़फोड़ भी की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

तीन घंटे जाम रहा हाईवे

प्रदर्शन के चलते हाईवे पर करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/high-court-workers-rights-to-benefits-cannot-be-taken/146773

Related to this topic: