प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांग्लादेश अपनी समस्याएं खुद सुलझाए..

बांग्लादेश अपनी समस्याएं खुद सुलझाए : पूर्व राजनयिक अनिल त्रिगुणायत

Gurugram : गुरुग्राम। पूर्व राजनयिक अनिल त्रिगुनियात ने कहा है कि बांग्लादेश को अपनी आंतरिक समस्याएं खुद सुलझानी चाहिए।

बांग्लादेश अपनी समस्याएं खुद सुलझाए  पूर्व राजनयिक अनिल त्रिगुणायत

बांग्लादेश अपनी समस्याएं खुद सुलझाए : पूर्व राजनयिक अनिल त्रिगुनियात |

Gurugram : गुरुग्राम। पूर्व राजनयिक अनिल त्रिगुनियात ने कहा है कि बांग्लादेश को अपनी आंतरिक समस्याएं खुद सुलझानी चाहिए। न कि भारत पर गुस्सा निकालना चाहिए।त्रिगुनियात यहां बांग्लादेश में इंकलाब मंच की चार सूत्री मांगों और भारत में वहां के उच्चायुक्त को तत्काल ढाका बुलावे पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। 

एक भेंटवार्ता में मंगलवार को ओस्मान हादी के 24 दिन के अल्टीमेटम और भारतीयों का वर्क परमिट को निलम्बित करने की मांग को उन्होंने 'बिल्कुल मूर्खतापूर्ण' बताया। उन्होंने कहा- यह उस हाथ जैसा ही है जो खिलाना चाहता हो और आप काटना चहते हों।

वे बांगलादेश में मजदूर नहीं हैं। वे मूलत: निवेशक हैं और उनकी अपनी फैक्ट्रियां हैं। वे बांग्लादेश की कपड़ा मिलों के लिए हर तरह की सामग्रियां देते हैं। यह उनके लिए बड़ा जुड़ाव है। अगर सरकार इस तरह की चीजें बंद कर देती है तो उससे कुछ हासिल होने वाला नहीं। वे बहुत बड़ा नुकसान उठाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/russia-offers-s350vityaz-to-india/103148

Related to this topic: