प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ममता बनर्जी को भवानीपुर विधानसभा सीट से हराने का..

भाजपा का जुलूस, ममता बनर्जी को भवानीपुर विधानसभा सीट से हराने का ऐलान

West bengal : भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और भाजपा विधायक शंकर घोष पर हुए हमले की घटना को लेकर ममता बनर्जी और उनकी सरकार के विरोध में विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री..

भाजपा का जुलूस ममता बनर्जी को भवानीपुर विधानसभा सीट से हराने का ऐलान

सुकांत मजूमदार, केंद्रीय मंत्री |

West bengal : भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और भाजपा विधायक शंकर घोष पर हुए हमले की घटना को लेकर ममता बनर्जी और उनकी सरकार के विरोध में विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में भाजपा ने बुधवार को कोलकाता के कालेज स्ट्रीट में जुलूस निकाला और सभा की। भाजपा की ओर से ममता बनर्जी और उनकी सरकार के विरोध में पांच दिनों के लिए चलाए जा रहे विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम का बुधवार को तीसरा दिन है।

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार को आदआदिवासी विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि उत्तर बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन के दौरान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पीड़ित लोगों की हालत जानने और उनकी मदद करने के लिए दौरा कर रहे थे। उन पर जलपाईगुड़ी जिले के बामनडांगा में हमला किया गया। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने हमलावरों को टीएमसी के आदमी बताए और कहा कि टीएमसी उत्तर बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के बीच राहत कार्य करने में भाजपा को रोकना चाहती है। 

शुभेंदु अधिकारी ने खगेन मुर्मू को आदिवासियों का लोकप्रिय नेता बताया और कहा कि उन पर हुए हमले की घटना का खमियाजा ममता बनर्जी व उनकी सरकार को भुगतना पड़ेगा।अधिकारी ने अगले चुनाव में ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी कोभवानीपुर विधानसभा सीट से कम से कम बीस हजार वोटों से हराने की चुनौती दी।

ममता बनर्जी को एसआईआर से घबड़ाहट हो रही

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी को एसआईआर से घबड़ाहट हो रही है। उन्हें अपने हाथ से सत्ता के निकल जाने का डर है। दूसरी तरफ पलटवार करते हुए टीएमसी ने की ओर से क्या गया कि एसआईआर से किसी भी जायज मतदाता का नाम हटाया जाएगा तो बर्दाश्त नहीं किया जायगा। जायज मतदाताओं का नाम हटने पर राज्य में आग लग जाएगी। गौर तलब है कि चुनाव आयोग राज्य में एसआईआर का कार्य शुरू कराने की तैयारी पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-released-the-second-list-of-12-candidates/94148

Related to this topic: