प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीवर क्रॉसिंग के गड्ढे में समाई कार

विकासनगर में फिर सामने आई लापरवाही, सीवर क्रॉसिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी कार

विकासनगर में सीवर लाइन का कार्य कर रही ईएमएस (EMS) कंपनी की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कोतवाली रोड पर कंपनी द्वारा बुधवार को सीवर क्रॉसिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में एक कार गिर गई।

विकासनगर में फिर सामने आई लापरवाही सीवर क्रॉसिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी कार

Another EMS Sewer Project Mishap, Car Falls into Unmarked Pit in Vikasnagar |

विकासनगर (उत्तराखंड)। शहर में सीवर लाइन का कार्य कर रही ईएमएस (EMS) कंपनी की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कोतवाली रोड पर कंपनी द्वारा बुधवार को सीवर क्रॉसिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में एक कार गिर गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुदाई के बाद मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे।

गौरतलब है कि हाल ही में मंडी चौक पर सड़क पर बने गड्ढे में स्कूटी फिसलने से एक महिला सभासद की दर्दनाक मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्यों के दौरान लापरवाही जारी है।

न बैरिकेडिंग, न रिफ्लेक्टर; हादसों को दावत दे रही कार्यशैली

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क पर गड्ढे खोदने के बाद कई स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर या रात के समय संकेतक लाइटें नहीं लगाई जातीं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। कोतवाली रोड की घटना ने एक बार फिर निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में थाईलैंड से आ रहे 'गियर पार्ट्स' से निकला 21 करोड़ का सोना, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

Related to this topic: