प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण में योगदान के लिए डॉ. नारायण व्यास को पद्मश्री

शहर के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त पुरातत्वविद् डॉ. नारायण व्यास को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है।

ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण में योगदान के लिए डॉ नारायण व्यास को पद्मश्री

Archaeologist Dr. Narayan Vyas Conferred Padma Shri |

उज्जैन। शहर के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त पुरातत्वविद् डॉ. नारायण व्यास को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, उत्खनन और शोध के क्षेत्र में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया।

ASI में सुपरिंटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट के पद पर रहे कार्यरत

डॉ. व्यास भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) में सुपरिंटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के कई ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों के संरक्षण, अध्ययन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों से न केवल प्राचीन विरासत को सुरक्षित रखने में मदद मिली, बल्कि नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का भी प्रयास हुआ।

उज्जैन और मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय

जैसे ही उनके पद्मश्री सम्मान की घोषणा हुई, पुरातत्व जगत और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उज्जैन में सहयोगियों, विद्यार्थियों और परिचितों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और उनके योगदान को याद किया। डॉ. व्यास वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद भी वे शोध, लेखन और विरासत संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे। उनका यह सम्मान उज्जैन और पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/rs-3-crore-luxury-fleet-seized/130759

इंदौर में हाईप्रोफाइल ठग से 24 लग्जरी कारें जब्त, मैदान में लगा 'कार मेला'

Related to this topic: