प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिलपरा नहर में बहा सेना का जवान

सिलपरा नहर में नहाने गया सेना का जवान लापता, SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा नहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ सेना में कार्यरत एक जवान के पानी के तेज बहाव में बह जाने की आशंका है।

सिलपरा नहर में नहाने गया सेना का जवान लापता sdrf और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Army Jawan Missing in Silpara Canal, Search Operation Underway |

रीवा (मध्यप्रदेश)। बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा नहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ सेना में कार्यरत एक जवान के पानी के तेज बहाव में बह जाने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, होमगार्ड और SDRF की टीमें मौके पर पहुँच गई है। लापता जवान की तलाश में लगातार रेस्क्यू व सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

भाई के साथ गया था नहाने

हेडक्वार्टर DSP उदित मिश्रा ने बताया कि सूचनाकर्ता विभव द्विवेदी ने बिछिया थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे और उनके भाई सिलपरा नहर पर नहाने गए थे। दोनों भाई जब नहर किनारे बैठे थे तभी अचानक पानी का बहाव बेहद तेज हो गया। बहाव इतना तीव्र था कि उनका भाई उसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। बताया जा रहा है कि लापता युवक भारतीय सेना (Indian Army) में पदस्थ है और छुट्टियों पर घर आया हुआ था।

सर्चिंग के लिए SDRF, होमगार्ड और पुलिस बल तैनात

जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, तत्काल SDRF, होमगार्ड और पुलिस बल को सर्चिंग के लिए तैनात कर दिया गया है। नहर में पानी का वेग कम करने के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार कर पानी बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है।"

नहर का पानी रोकने के प्रयास तेज

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए जल संसाधन विभाग से संपर्क कर नहर के पानी को रोकने या कम करने की कवायद शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापता जवान को ढूंढ निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जैसे ही कोई सुराग मिलता है, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सिंगरौली में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर चचेरे भाई-बहन समेत 4 की मौत, 4 मवेशी भी मरे

Related to this topic: