प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

आर्मी मेजर की कार ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर...

आर्मी मेजर की कार ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई

महू। एक आर्मी मेजर की लापरवाही के कारण कई लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। घटना इंदौर-महू मार्ग की...

आर्मी मेजर की कार ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर गुस्साई भीड़ ने की पिटाई

आर्मी मेजर की कार ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई |

महू। एक आर्मी मेजर की लापरवाही के कारण कई लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। घटना इंदौर-महू मार्ग की रविवार सुबह की है। हादसे में मेजर की अनियंत्रित गाड़ी ने किशनगंज रेलवे ब्रिज के नीचे 5 गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई पर 4 लोग गंभीर घायल हुए हैं। 

हादसे में 4 गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक, महू में तैनात एख आर्मी मेजर तेज रफ्तार में सुबह करीब 8 बजे किशनगंज रेलवे ब्रिज से निकल रहे थे। इसी बीच उनकी कार अनियंत्रित हो गई और एक के बाद एक पांच गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

फूटा भीड़ का गुस्सा

​हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मेजर की इस लापरवाही को देख लोग बेहद आक्रोशित हो गये। मौके पर मौजूद एक महिला ने अपना आपा खो दिया और मेजर की चप्पल से पिटाई कर दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने भी मेजर के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। दुर्घटना और हंगामे के कारण इंदौर-महू रूट पर कुछ समय तक जाम लगा रहा, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया

सूचना मिलते ही किशनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मेजर को भीड़ से बचाया और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई है। गाड़ियों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं यह 'ड्रिंक एंड ड्राइव' का मामला तो नहीं है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/high-court-workers-rights-to-benefits-cannot-be-taken/146773

Related to this topic: