प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आर्यन पाल की राष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धि

गांव से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचें आर्यन पाल, भारत सम्मान पुरस्कार 2026 से सम्मानित

मड़िहान तहसील के पटेहरा कलां गांव निवासी आर्यन पाल को नई दिल्ली में आयोजित 05वें भारत सम्मान पुरस्कार 2026 समारोह में सम्मानित किया गया।

गांव से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचें आर्यन पाल भारत सम्मान पुरस्कार 2026 से सम्मानित

Aryan Pal national Stage Honored With Bharat Samman Award 2026 |

मड़िहान/मिर्जापुर: कभी गांव-कस्बों की गलियों से निकलकर अपने सपनों को पंख देने वाले युवाओं की उपलब्धियां जब राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होती हैं, तो वह सिर्फ एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बन जाती है। ऐसा ही गौरवपूर्ण पल मड़िहान तहसील क्षेत्र के पटेहरा कलां गांव निवासी आर्यन पाल पुत्र अदालत पाल के लिए आया, जब उन्हें नई दिल्ली में आयोजित 05 वें भारत सम्मान पुरस्कार 2026 समारोह में प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। 

आर्यन पाल को भारत सम्मान पुरस्कार 2026 से किया गया सम्मानित

बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में देशभर से चुने गए युवा अचीवर्स को उनकी प्रतिभा, संघर्ष और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रामदास आठवले जी, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री रहे। उनके हाथों आर्यन पाल को यंग डायनामिक एंटरप्रेन्योर, ट्रेडर एवं फाइनेंशियल अवेयरनेस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए भारत सम्मान पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया।

आर्यन की उपलब्धि से गांव से लेकर देशभर में खुशी

यह सम्मान मिलते ही जिले के पटेहरा कलां गांव ही नहीं, बल्कि जनपद और देश में खुशी का माहौल है। आर्यन की इस उपलब्धि को लोग उनकी मेहनत, लगन और अपने सपनों को हकीकत में बदलने के जज्बे का परिणाम बता रहे हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुंचना निश्चित रूप से उनके परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। समारोह में देश की कई प्रतिष्ठित राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों के साथ लोकसभा सांसद, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की मौजूदगी रही। 

राष्ट्रीय मंच पर आर्यन पाल का सम्मान

कार्यक्रम में मुंबई के अंधेरी-वर्सोवा की पूर्व विधायक भारती लवेकर और आरपीआई (आठवले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी संजय सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की भव्यता और बढ़ा दी। राष्ट्रीय स्तर की तमाम जानी-मानी हस्तियों के बीच मड़िहान के युवा आर्यन पाल का सम्मानित होना क्षेत्र के लिए विशेष उपलब्धि मानी जा रही है। यह सम्मान उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं। आर्यन पाल की इस सफलता ने यह संदेश दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। 

ये भी पढ़ें- हिमांशु द्विवेदी ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर 16 अगस्त से भूख हड़ताल की दी चेतावनी
 

Related to this topic: