प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

साकेत मालवीय बने अशोकनगर के नये कलेक्टर

साकेत मालवीय बने अशोकनगर के नये कलेक्टर, आदित्य सिंह हटाए गये

मध्यप्रदेश शासन ने अशोकनगर जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उनके खिलाफ भाजपा संगठन तक शिकायत पहुंचने के बाद यह कार्रवाई की गई।

साकेत मालवीय बने अशोकनगर के नये कलेक्टर आदित्य सिंह हटाए गये

फाइल फोटो |

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने अशोकनगर जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उनके खिलाफ भाजपा संगठन तक शिकायत पहुंचने के बाद यह कार्रवाई की गई। शासन के आदेश के अनुसार अब साकेत मालवीय को अशोकनगर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सूत्र बताते हैं कि आदित्य सिंह के कार्यशैली को लेकर भाजपा संगठन के कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा असंतोष जताया गया था। इस संबंध में संगठन की ओर से शिकायत शासन स्तर तक पहुंची, जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की।

साकेत मालवीय माने जाते है अनुभवी और सख्त

सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर रात जारी आदेश में आदित्य सिंह को कलेक्टर पद से हटाने की पुष्टि की गई। हालांकि आदेश में हटाने के कारणों का विस्तृत उल्लेख नहीं किया गया है। वहीं, साकेत मालवीय को अशोकनगर जिले की कमान सौंपी गई है। प्रशासनिक हलकों में साकेत मालवीय को एक अनुभवी और सख्त प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके सामने जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने और विकास कार्यों को गति देने की चुनौती रहेगी। इस बीच, आदित्य सिंह की नई पदस्थापना को लेकर शासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/hemwati-chaudhary-of-chhattisgarh-will-be-honored-with-the-state-bravery-award/105953

छत्तीसगढ़ की हेमवती चौधरी राज्य वीरता पुरस्कार से होंगी सम्मानित

Related to this topic: