Madhya Pradesh : नीमच। सहायक उप निरीक्षक ने शुक्रवार रात लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना हरकत की सीमा लांध दी। एक सहायक उप निरीक्षक मनोज यादव की कार (एचआर 99 एबीएस (टेंपररी) 1491) ने कई बाइक..
Madhya Pradesh : नीमच। सहायक उप निरीक्षक ने शुक्रवार रात लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना हरकत की सीमा लांध दी। एक सहायक उप निरीक्षक मनोज यादव की कार (एचआर 99 एबीएस (टेंपररी) 1491) ने कई बाइक सवारों को टक्कर मारी। इसमें ज्ञानोदय आईटीआई कालेज के शिक्षक दशरथ पिता शंभी सिंह (42, जावद निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई।
उनकी पत्नी ललिता बाई (35) और उनका 10 साल का बेटा हर्षित व छह वर्ष की बेटी जया गंभीर रूप से घायल हैं। अठाना के रहने वाले भोपाल (44, पिता नारायण सिंह) भी हादसे में घायल हैं। शिक्षक अपने परिवार के साथ सब्जी लेकर लौट रहे थे। यह घटना भरभटिया गांव की घाटी के पास की है।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव अपनी क्षतिग्रस्त कार के पास नशे की हालत में थे और ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे। उनकी कार से भी शराब की गंध आ रही थी। कार से एक खाली बोतल और एक गिलास बरामद हुआ है। घायल बाइक सवार को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिसकर्मी की कार जावद की ओर जा रही थी तभी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। ड्राक्टरों ने दशरथ (पिता शंभू लाल) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल मे भेजा गया है।
दो छोटे बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और लोगों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-will-boycott-the-g20-jairam-ramesh-said-then-the-vishwaguru-will-definitel/96935