प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ASI ने गाना गाकर लोगों को हेलमेट...

ASI ने गाना गाकर लोगों को हेलमेट पहनने का दिया संदेश

छिंदवाड़ा। शहर में ट्रैफिक जागरूकता का एक अनोखा तरीका देखने को मिला। यहां यातायात थाने में...

asi ने गाना गाकर लोगों को हेलमेट पहनने का दिया संदेश

ASI ने गाना गाकर लोगों को हेलमेट पहनने का दिया संदेश |

छिंदवाड़ा। शहर में ट्रैफिक जागरूकता का एक अनोखा तरीका देखने को मिला। यहां यातायात थाने में पदस्थ एएसआई अशोक कुमार सर्कोले ने लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए गाना गाकर हेलमेट पहनने की अपील की।

आमतौर पर जुर्माना

आमतौर पर सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना या चालान की कार्रवाई होती है, लेकिन इस बार पुलिसकर्मी ने सख्ती के बजाय रचनात्मक तरीका अपनाया। रेड लाइट पर रुके लोगों को उन्होंने गीत के जरिए संदेश दिया कि हेलमेट पहनना जीवन सुरक्षा के लिए जरूरी है।

लोगों ने सराहा

उनकी इस पहल को वहां मौजूद लोगों ने सराहा और कई लोग झूमते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर भी उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे ट्रैफिक जागरूकता का सकारात्मक और प्रभावी तरीका बता रहे हैं।


 

Related to this topic: