प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा - घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा

कोलकाता। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार की भाजपा की चुनावी सभा...

असम के cm हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना कहा - घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा - घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा |

कोलकाता। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार की भाजपा की चुनावी सभा में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जितना भी मछली खाएं, वे उन्हें मछली खिलाने के तैयार हैं। वे भी मछली खाते हैं। इस राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद मछली खाने पर कोई रोक नहीं होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यह कहना बंद करें कि भाजपा मछली खाने पर रोक लगा देगी। 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या को एक बड़ी समस्या बताया और कहा कि टीएमसी सरकार पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यहां रह रहे एक-एक घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा। बांग्लादेशी घुसपैठी इस राज्य के लिए ही नहीं, देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए है।  

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में कुशासन है। कानून  नहीं है। महिलाएं असुरक्षित है। युवकों को नौकरी नहीं दी जा रही है। सरकारी क्षेत्र मे पांच लाख वैकेंसी है। लेकिन युवकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। किसान परेशान हैं। भाजपा सरकार बनने पर गुजड गवर्नेंस होगी। महिलाएं सुरक्षित होगी। महिलाओं को हरेक महीना डेढ़ हजार रुपए नहीं बल्कि तीन हजार रुपए, बेरोजगार युवको को हरेक महीना तीन हजार रुपए मिलेंगे। युवकों को दूसरे राज्य में रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। किसानों की बेहतर स्थिति होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल को जो गारंटी दी है, वह पूरा होगा। 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने असम मे लगातार विकास किया है। पिछले पांच साल में डेढ़ लाख लोगों को मेरिट के आधार पर नौकरी मिली है। चाय बागानों की अच्छी स्थिति है। वहां के मजदरो को सारी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पशिचम बंगाल के विकास के लिए परिवर्तन और भाजपा सरकार जरूरी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/wheat-procurement-plummets-69-as-unseasonal-rains-hit-harvest/174909

Related to this topic: