प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

असम पुलिस की हिरासत से छूटे आशुतोष रांका

असम पुलिस की ‘अवैध हिरासत’ आखिरकार खत्म हुई: रिहाई के बाद आशुतोष रांका

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका ने गुवाहाटी में अपनी और अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई के बाद सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि असम पुलिस की 'अवैध हिरासत' आखिरकार समाप्त हो गई है।

असम पुलिस की ‘अवैध हिरासत’ आखिरकार खत्म हुई रिहाई के बाद आशुतोष रांका

आशुतोष रांका |

गुवाहाटी (असम)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका ने रविवार शाम कहा कि असम पुलिस द्वारा उनकी और अन्य कार्यकर्ताओं की अवैध हिरासत ‘‘आखिरकार खत्म हो गई है।’’ रांका ने हिरासत में लिये गए अन्य लोगों के साथ रिहा होने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘असम पुलिस द्वारा अवैध हिरासत आखिरकार खत्म हो गई है। हमने पुलिस से कहा है कि वह हमें उसी जगह ले जाकर छोड़े, जहां से हमें पहले गैर कानूनी रूप से हिरासत में लिया गया था।’’

रांका और सीजेपी के 40 से अधिक कार्यकर्ता हुए थे गिरफ्तार

सीजेपी  नेता ने कहा कि वह दिसपुर इलाके में राज्य सचिवालय के सामने स्थित चौधरी टीला से हिरासत में लिये जाने के मामले में आगे की जानकारी साझा करेंगे। रांका और सीजेपी के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दिन में एक बैठक से पहले चौधरी टीला स्थित विपक्षी दल असम जातीय परिषद (एजेपी) के नेता कुंकी चौधरी के आवास से हिरासत में लिया था। 

(इनपुटः भाषा)

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

Related to this topic: