प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रॉपर्टी विवाद के चलते टीचर की हत्या

बिजनौर में प्रॉपर्टी विवाद के चलते प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक की हत्या

बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के सौपुरी गांव में प्रॉपर्टी विवाद के चलते प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक मोहम्मद नौशाद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बिजनौर में प्रॉपर्टी विवाद के चलते प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक की हत्या

प्रॉपर्टी विवाद के चलते टीचर की हत्या |

बिजनौर: नजीबाबाद थाना क्षेत्र के सौपुरी गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया है। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम राहतपुर निवासी मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है, जो सौपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। 

घात लगाकर बैठा था आरोपी गौरव

बताया गया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद नौशाद घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी युवक गौरव ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन हायर सेंटर देहरादून ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी गौरव ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

कई दिनों से घटना को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी

आरोपी गौरव से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिन से घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले शिक्षक को घटना के बारे में जानकारी होती हमलावर ने वारदात को अंजाम दे दिया था। शिक्षक की मौत के बाद इलाके में चर्चाओं का माहौल गर्म है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है। 

ये भी पढ़ें- जौनपुर में कीचड़ के छींटे पर बवाल, युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
 

Related to this topic: