आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अतिशी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अतिशी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए उनसे मिलने का समय मांगा है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांगा मिलने का समय
अतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैंने माननीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली में तेजी से बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा के लिए समय देने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखा है। बार-बार हो रही हत्याएं, लूट, गैंगवार और गोलीबारी की घटनाएं लोगों में डर पैदा कर रही हैं। दिल्ली को सुरक्षा चाहिए, चुप्पी नहीं।"
लाल किला बम धमाका को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
अतिशी ने लाल किले के पास हुए बम धमाके को याद करते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि, "दिल्ली में बढ़ते अपराध ने लोगों के बीच डर का माहौल बना दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर के पास एक AAP कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। ग्रेटर कैलाश में एक जिम के बाहर दिनदहाड़े हत्या हुई। लाल किले के पास हुआ बम धमाका भी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। दिल्ली की कानून-व्यवस्था राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और आंतरिक सुरक्षा का विषय है। कृपया मुझे समय दें ताकि मैं आपसे मिलकर इस बिगड़ती स्थिति पर चर्चा कर सकूं।"
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-will-make-a-strong-presence-at-the-world-economic-forum/105537
विश्व आर्थिक मंच में भारत सशक्त उपस्थिति कराएगा दर्ज