प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

छेड़खानी की शिकायत करने पर घर में घुसकर हमला, छात्रा के परिजनों समेत 9 घायल

मोतिहारी के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने साथियों के साथ लड़की के घर पहुंच कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में 9 लोग घायल हो गए।

छेड़खानी की शिकायत करने पर घर में घुसकर हमला छात्रा के परिजनों समेत 9 घायल

आरोपी युवक |

मोतिहारी (बिहार): जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र में एक नाबालिग इंटरमीडिएट छात्रा से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना उसके परिवार को भारी पड़ गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 'चटिया गैंग' बाइक सवार युवक लगातार छात्रा को परेशान करता था। परिजनों ने कथित 'चटिया गैंग' के परिजनों से शिकायत की, तो आरोपी 'चटिया गैंग' एक साथ दर्जनभर से अधिक बाइक से साथियों के साथ लड़की के घर पहुंच गया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

घर में घुस कर मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

घर में घुस कर मारपीट में कई लोग घायल हो गए। इनमें प्रभा देवी, कृतिका देवी और राम अयोध्या शाह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज मोतिहारी के निजी और सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने छौड़ादानो थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित पक्ष बता रहे हैं कि अभी तक छौरादानो थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। वहीं, पीड़ित परिवार ने एसपी स्वर्ण प्रभात से न्याय की गुहार लगाई है।

पढ़ने जा रही छात्रा से छेड़खानी करता था युवक

छौरादानो थाने के बलरमा गांव की एक नाबालिग छात्रा इंटरमीडिएट की छात्रा है, जो छौरादानो में पढ़ाई करने जाती थी, रास्ते में कुछ युवक छेड़खानी करता था। इसकी जानकारी छात्रा की मां को मिली। इसके बाद छात्रा के पिता ने युवक के परिजनों से शिकायत की, तो युवक अपने चटिया गैंग के साथ करीब 50 युवकों को लेकर छात्रा के घर पहुंच कर हमला बोल दिया।

मारपीट की घटना में मां-पिता, दादी समेत 9 लोग घायल

इस घटना में छात्रा की मां, पिता, दादी समेत 9 लोग घायल हो गए। मामले में पीड़ित पक्ष छौरादानो थाना में 5 जून की घटना बता आवेदन दिया, लेकिन पुलिस ने कुछ कार्रवाई नहीं की। अब मीडिया की सहारा लेते हुए पीड़ित पक्ष अपनी व्यथा सुनाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related to this topic: