ग्वालियर। शहर में 'लव जिहाद' और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम...
ग्वालियर। शहर में 'लव जिहाद' और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू महिला को पहले प्रेम के जाल में फंसाया, उसके साथ दुष्कर्म किया और अब धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है।
फर्जी हिंदू पहचान, फिर दोस्ती
आरोपी की पहचान समीर खान के रूप में हुई है। उसने 'रवि ठाकुर' नाम से एक फर्जी हिंदू पहचान बनाई थी। इसी नाम का सहारा लेकर उसने एक 29 वर्षीय महिला से दोस्ती की।
शादी का वादा और संबंध बनाए
समीर ने महिला को शादी का झांसा दिया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अक्सर महिला के घर आता था और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
फिर बनाए अश्लील वीडियो और ब्लैकमेल किया
आरोपी ने बेडरूम के कुछ निजी वीडियो चोरी-छिपे बना लिए थे। जब महिला को उसकी असल पहचान का पता चला, तो समीर ने उन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
धर्म बदलने का दबाव, वीडियो वायरल करने की धमकी
समीर खान अब महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। महिला का आरोप है कि उसने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे डराया-धमकाया है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में आरोपी दो अलग-अलग अवतारों में दिख रहा है। एक में वह हिंदू 'गेटअप' में तिलक लगाए हुए है, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपनी वास्तविक पहचान के साथ ताजिए के पास खड़ा नजर आ रहा है। यह घटना छद्म पहचान (Fake Identity) के माध्यम से किए जाने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी देती है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818