प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में शातिर बदमाश गिरफ्तार

औरंगाबाद: एसटीएफ के सहयोग से नवीनगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद जिले में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद एसटीएफ के सहयोग से नवीनगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी |

औरंगाबाद (उत्तर प्रदेश)। आपराधिक मामलों में फरार चल रहे शातिर अपराधियों की धड़पकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ के सहयोग से नवीनगर पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट में फरार एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान थाना क्षेत्र के बाघी गांव निवासी मुकेश सिंह के रूप में की गई है।

टंडवा में एक और माली थाना में एक आपराधिक मामले दर्ज

आरोप है कि 14 अगस्त 2025 को इसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया था। जबकि यह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कांड की गंभीरता पर पुलिस तलाश कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम पकड़ा गया। इसका आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ नवीनगर में दो, टंडवा में एक और माली थाना में एक आपराधिक मामले दर्ज है। लंबे समय से इसकी तलाश की जा रही थी। जबकि यह लगातार पुलिस को चकमा देकर हर बार फरार हो रहा था। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि एसटीएफ की मदद से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

अपराध से जुड़े मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

इसके अपराधिक इतिहास रहे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी और अन्य अपराध से जुड़े मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। 

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने विपक्ष के 'चलो दिल्ली' मार्च की आलोचना की, कहा- 'लोकतंत्र सिर्फ सड़कों पर नहीं चलता'

Related to this topic: