प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस अभियान में 19 गिरफ्तार

औरंगाबाद में पुलिस का विशेष अभियान, 19 गिरफ्तार; 520 लीटर स्पिरिट और दो कार बरामद

औरंगाबाद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार किया और 520 लीटर स्पिरिट, दो कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए।

औरंगाबाद में पुलिस का विशेष अभियान 19 गिरफ्तार 520 लीटर स्पिरिट और दो कार बरामद

अवैध शराब को सील करती पुलिस |

औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 12 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

वाहन जांच अभियान के तहत 1108 वाहनों की जांच

जानकारी के अनुसार, लुट के शीर्ष में चार, हत्या के प्रयास में छह, मद्य निषेध अधिनियम के तहत दो तथा अन्य मामलों में सात लोगों की गिरफ्तारी की गई। 520 लीटर स्पिरिट, दो कार एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1108 वाहनों की जांच की गई जिसमें 32500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई।

अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में NH-139 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने दुकानदार को कुचला

Related to this topic: