औरंगाबाद में पुलिस के विशेष अभियान में 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 319 लीटर देसी शराब, 3 बाइक बरामद और 1793 वाहनों की जांच की गई।
औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 14 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पोक्सो, हत्या के प्रयास और शराबबंदी मामलों में गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, पोक्सो एक्ट में एक, हत्या के प्रयास में चार, मद्य निषेध अधिनियम के तहत नौ तथा अन्य मामलों में 14 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 319 लीटर देसी शराब एवं तीन बाइक बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1793 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 100000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा नौ वारंट का निष्पादन किया गया है।
अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जारी रहेगा अभियान : एसपी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला अधिकारी के किशनगंज से पटना तक ठिकानों पर छापे