प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 36 गिरफ्तार, 578 लीटर देसी शराब समेत वाहन और मोबाइल बरामद

औरंगाबाद में पुलिस के विशेष अभियान में 36 लोग गिरफ्तार हुए। 578.10 लीटर देसी शराब समेत वाहन और मोबाइल बरामद किए गए। वाहन जांच में 81 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 36 गिरफ्तार 578 लीटर देसी शराब समेत वाहन और मोबाइल बरामद

Aurangabad Police Arrest 36 in Special Drive, Seize 578 Litres of Liquor |

औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से सात अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और मद्य निषेध समेत विभिन्न मामलों में 36 गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म में एक, आईटी एक्ट में एक, हत्या के प्रयास में चार, मद्य निषेध अधिनियम के तहत नौ तथा अन्य मामलों में 21 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 578.10 लीटर देसी शराब, 2.675 लीटर विदेशी शराब, चार बाइक, एक ऑटो, एक मोबाइल बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1352 वाहनों की जांच की गई जिसमें 81000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। 

अपराध और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने की आम लोगों से अपील

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।  

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद के जंगल में धधक रही थी अवैध शराब की भट्ठी, 6000 लीटर जावा महुआ नष्ट
 

Related to this topic: