प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में 49 गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस का बड़ा अभियान, 49 गिरफ्तार, 21 भेजे गए जेल

औरंगाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर डकैती, हत्या के प्रयास, पॉक्सो और शराबबंदी कानून से जुड़े मामलों में 49 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 21 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

औरंगाबाद पुलिस का बड़ा अभियान 49 गिरफ्तार 21 भेजे गए जेल

Aurangabad Police Arrest 49 in Massive Crime Crackdown |

औरंगाबाद,(बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस क्रम में शुक्रवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। कार्रवाई में कुल 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 21 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

अलग-अलग मामलों में 49 लोग गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, डकैती में 2, पॉक्सो में 1, दहेज हत्या में 2, हत्या के प्रयास में 4, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 8 तथा अन्य मामलों में 32 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 45.20 लीटर देसी शराब ,0.375 लीटर विदेशी शराब, दो बाइक एवं चार सोने की जातियां, दो झुमका, एक चैन, दो पायल, 17 चांदी का बिछिया सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

107 वारंट का किया निष्पादन

वाहन जांच अभियान के तहत 984 वाहनों की जांच की गई जिसमें 35500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। 107 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है।

लोगों के बीच कानून के प्रति जागरूकता का संदेश

पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों के बीच कानून के प्रति जागरूकता का संदेश भी गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि अपराध और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस जद में जो भी पकड़े जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः कैंट स्टेशन पर महिलाओं से अभद्रता, एंटी रोमियो टीम ने 6 को दबोचा

Related to this topic: