प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में पुलिस का विशेष अभियान

औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 58 गिरफ्तार, 72.40 लीटर देसी शराब और 86,500 रुपये जुर्माना वसूला

बिहार के औरंगाबाद में पुलिस के विशेष अभियान के दौरान 58 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में शराब और स्पिरिट बरामद हुई, 1,216 वाहनों की जांच हुई और साइबर पुलिस ने ₹7.31 लाख से अधिक की रिकवरी की।

औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 58 गिरफ्तार 7240 लीटर देसी शराब और 86500 रुपये जुर्माना वसूला

Aurangabad Police Arrest 58, Recover Liquor and Collect ₹86,500 in Fines |

औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 58 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 19 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

72.40 लीटर देसी शराब बरामद

जानकारी के अनुसार, लुट में चार, एसटी-एससी में एक, हत्या के प्रयास में तीन, मद्य निषेध अधिनियम के तहत दो तथा अन्य मामलों में 48 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 72.40 लीटर देसी शराब, 15 लीटर स्पिरिट एवं एक बाइक बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1216 वाहनों की जांच की गई जिसमें 86500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। 25 वारंट एवं एक कुर्की का निष्पादन किया गया है। इसके अलावा साइबर पुलिस द्वारा 731490 रूपये रिकवरी किया गया है। 

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।  

यह भी पढ़ें:   गोण्डा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद

Related to this topic: