प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस अभियान में 70 गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त

औरंगाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 70 लोगों को गिरफ्तार किया।

औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई 70 गिरफ्तार भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त

Aurangabad Police Arrest 70 in Major Crackdown, Seize Liquor and Vehicles |

औरंगाबाद,(बिहार)। मादक प्रदार्थों की खरीद फरोख्त यथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस क्रम में शनिवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई।

कुल 70 लोगों को किया गया गिरफ्तार

कार्रवाई में कुल 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 32 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास में 14, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 13 तथा अन्य मामलों में 43 लोगों की गिरफ्तारी की गई। एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है।

औरंगाबाद पुलिस ने चलाया सघन अभियान

461.90 लीटर देसी शराब, 12 लीटर विदेशी शराब, चार बाइक, दो कार जब्त किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1156 वाहनों की जांच की गई जिसमें 68500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। 11 वारंट का निष्पादन किया गया है। इसके अलावा तीन भट्ठी ध्वस्त किया गया है तथा 5000 लीटर महुआ घोल विनिष्ट किया गया है।

क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का उद्देश्य 

पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा के अनुसार जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। 

यह भी पढ़ें: उमरिया के मंदिर में चोरी, बम्लेश्वरी माता की प्रतिमा से चांदी का मुकुट और छत्र गायब

Related to this topic: