प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

औरंगाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 54 गिरफ्तार; 255 लीटर शराब जब्त

औरंगाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अपराधियों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

औरंगाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन 24 घंटे में 54 गिरफ्तार 255 लीटर शराब जब्त

Aurangabad Police Crackdown: 54 Arrested in 24 Hours, Over 255 Litres of Liquor Seized |

औरंगाबाद,(बिहार)। औरंगाबाद पुलिस ने अपराध और शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए 24 घंटे के अंदर  जिले भर में चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई में 54 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जबकि 17 को जेल भेज दिया गया।  

औरंगाबाद पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति

औरंगाबाद पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में हत्या के प्रयास, डकैती, एससी-एसटी एक्ट और मद्यनिषेध सहित अन्य मामलों में सघन छापेमारी की गई।

मद्यनिषेध पर प्रहार, 3 बड़ी बरामदगी 

शराबबंदी कानून को ध्वस्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। अभियान के दौरान मद्यनिषेध के 9 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 255.60 लीटर देशी शराब* जब्त की गई। सलैया थाना की पुलिस ने रफीगंज के भदवा निवासी गोविन्द कुमार को 20 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा।  

मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज

माली थाना पुलिस ने पलामू, झारखंड के दो तस्करों रंजीत कुमार सिंह और अक्षय कुमार को 210 लीटर देशी शराब से लदी एक कार के साथ गिरफ्तार किया। वहीं NTPC खैरा थाना पुलिस ने खैरा के सुहई निवासी विशुनदेव राय और कृष्णा शर्मा को 0.60 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों मामलों में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्य मामलों में भी गिरफ्तारी

पुलिस ने हत्या के प्रयास के 11 आरोपियों, डकैती के 1 और एससी-एसटी एक्ट के 1 अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा अन्य मामलों में 32 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने 21 वारंट और 25 कुर्की का निष्पादन भी किया। वाहन जांच अभियान के तहत 1033 वाहनों की जांच कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 42,500 रुपये शमन राशि वसूली गई। साइबर थाना ने साइबर ठगी के एक मामले में 20,990 रुपये की रिकवरी कर पीड़ित को वापस दिलाई।

पुलिस का संकल्प

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि वे शराब की बिक्री या अपराध से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः जमीन विवाद ने ली महिला की जान: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, पति गंभीर घायल

Related to this topic: