प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद पुलिस के सघन अभियान में 39 गिरफ्तार

औरंगाबाद पुलिस के सघन अभियान में 39 गिरफ्तार, 13 अभियुक्त न्यायिक हिरासत में भेजे

औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 39 लोग गिरफ्तार किए गए, जिनमें 13 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 1014 वाहनों की जांच कर 50 हजार रुपये शमन राशि वसूली गई।

औरंगाबाद पुलिस के सघन अभियान में 39 गिरफ्तार 13 अभियुक्त न्यायिक हिरासत में भेजे

Aurangabad Police Drive: 39 Arrested, 13 Sent to Judicial Custody |

औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर औरंगाबाद पुलिस ने सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 13 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

रंगदारी, हत्या के प्रयास और शराबबंदी कानून में गिरफ्तारियां

जानकारी के अनुसार, रंगदारी में एक, हत्या के प्रयास में चार, मद्य निषेध अधिनियम के तहत दो तथा अन्य मामलों में 32 लोगों की गिरफ्तारी की गई। वाहन जांच अभियान के तहत 1014 वाहनों की जांच की गई जिसमें 50000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा एक बाइक बरामद किया गया है।

कानून तोड़ने वालों पर सख्ती जारी, पुलिस ने दी चेतावनी

पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के साथ साथ अन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। 

यह भी पढ़ें:   बांदा में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 15 पेटी देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Related to this topic: