प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

औरंगाबाद में प्रेमिका से बात के बाद युवक ने...

औरंगाबाद में प्रेमिका से बात के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

औरंगाबाद के रामाबांध में प्रेमिका से बात करने के बाद पेंटर मुन्ना कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। हायर सेंटर ले जाने के दौरान हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

औरंगाबाद में प्रेमिका से बात के बाद युवक ने खाया जहर इलाज के दौरान हुई मौत

Aurangabad Youth Dies After Consuming Poison |

औरंगाबाद (बिहार)। औरंगाबाद शहर के रामाबांध में शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे प्रेमिका से बात करने के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। युवक की पहचान रामाबांध निवासी अजय राम के वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में की गई है। सदर अस्पताल पहुंची मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा एक लड़की से हमेशा बात करता था और उसी से शादी करना चाहता था। आज सुबह भी उससे बात किया और जहरीली दवा का सेवन कर लिया।

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुन्ना की स्थिति को गंभीर देखते हुए परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मगर इलाज के लिए ले जाए जाने के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। मुन्ना की मौत के बाद परिजनों का सदर अस्पताल में रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि पता नहीं आज क्या बात हुई कि बेटे ने विषैले दवा का सेवन कर लिया और उसकी जान चली गई। बताया जाता है कि मुन्ना पेंटर था और अपने कमाई से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहा था। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में NH-19 पर बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित पिकअप और ऑटो पलटे, महिला समेत चार घायल

Related to this topic: