1 नवंबर से बदलेगा रामलला दर्शन का समय
रामलला के दर्शन समय में बदलाव, 1 नवंबर से सुबह 7 बजे खुलेंगे दर्शन; रात 10 बजे बंद होंगे कपाट
शीत ऋतु के आगमन और मौसम में बदलाव को देखते हुए श्रीराम मंदिर में 1 नवंबर 2026 से रामलला की दैनिक पूजा-अर्चना और दर्शन की समय-सारणी में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
- October 26 2026 08:15:46 AM
Ram Darbar | file photo
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में विराजमान प्रभु श्रीरामलला सरकार की दैनिक पूजा-अर्चना, आरती और दर्शन की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। मौसम परिवर्तन एवं शीत ऋतु के आगमन को देखते हुए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है। नई समय-सारणी रविवार, 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी।
>
https://x.com/ShriRamTeerth/status/2114354414219878555/photo/1
1 नवंबर से कपाट प्रातः 4:00 बजे खुलेंगे
ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत मंदिर के द्वार सुबह थोड़े विलंब से खुलेंगे और रात्रि में दर्शन का समय पूर्व की अपेक्षा जल्दी समाप्त होगा। वर्तमान में मंदिर के कपाट प्रातः 3:45 बजे खुलते हैं और रात्रि 10:30 बजे बंद किए जाते हैं। 1 नवंबर से कपाट प्रातः 4:00 बजे खोले जाएंगे तथा रात्रि 10:00 बजे बंद होंगे।
नई दैनिक समय-सारणी:
प्रातः 4:00 बजे: मंदिर के कपाट खुलेंगे।
प्रातः 4:30 से 4:40 बजे: मंगला आरती का आयोजन।
प्रातः 4:40 से 6:30 बजे: रामलला के अभिषेक, श्रृंगार, धूप-दीप एवं भोग (नैवेद्य) के लिए कपाट बंद रहेंगे।
प्रातः 6:30 बजे: श्रृंगार आरती।
प्रातः 7:00 बजे से: सामान्य श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ।
ऋतु परिवर्तन के अनुसार भगवान की दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन
मंदिर प्रशासन का कहना है कि ऋतु परिवर्तन के अनुसार भगवान की दैनिक दिनचर्या को अनुकूल बनाने तथा दर्शनार्थियों की सुविधा को सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह संशोधन किया गया है।
यह भी पढ़ें: चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट, CM नायडू ने दिए सख्त निर्देश