प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आजमगढ़ में महिला युवक के साथ फरार

अतरौलिया में तीन बच्चों की मां गांव के युवक के साथ फरार, जेवर और नकदी ले जाने का आरोप; थाने में तहरीर दर्ज

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में एक विवाहिता के गांव के ही युवक के साथ फरार होने का मामला सामने आया है।

अतरौलिया में तीन बच्चों की मां गांव के युवक के साथ फरार जेवर और नकदी ले जाने का आरोप थाने में तहरीर दर्ज

अतरौलिया थाना |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। अतरौलिया थाना क्षेत्र के महादेवपुर (सेनपुर) गांव में तीन बच्चों की मां के गांव के ही एक युवक के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। महिला अपने साथ सात वर्षीय बेटी को भी ले गई, जबकि उसके दो बेटे घर पर रह गए। पति ने आरोप लगाया है कि महिला घर में रखे करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई। मामले में पति ने थाने में नामजद तहरीर देकर पत्नी और बेटी की बरामदगी के साथ कार्रवाई की मांग की है।

पति ने पुलिस को दी तहरीर

महादेवपुर निवासी भोला शर्मा उर्फ हरिंदर शर्मा पुत्र दयाशंकर शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 11 सितंबर को गांव का ही त्रिपुरारी शर्मा उर्फ अनी शर्मा पुत्र रमाकांत शर्मा उसकी पत्नी शोभा शर्मा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पति के मुताबिक, घर से जाते समय पत्नी करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये नकद भी ले गई।

आरोपी युवक के माता-पिता पर भी आरोप

भोला शर्मा के तीन बच्चे अभय (13), आदित्य (10) और अवनी (7) हैं। आरोप है कि शोभा अपनी सात वर्षीय बेटी अवनी को साथ ले गई, जबकि दोनों बेटे घर पर हैं। पति ने तहरीर में आरोपी युवक के पिता रमाकांत शर्मा और मां उर्मिला शर्मा पर भी मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी और आरोपी युवक के बीच पिछले कई महीनों से बातचीत हो रही थी।

मामले की जांच जारी

उसने इसका विरोध करते हुए आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की थी। आरोप है कि इस दौरान परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः देश में लोकतंत्र के सुस्थापित होने से सभी समुदायों के अधिकारों की होगी रक्षाः बांग्लादेश के राष्ट्रपतिफ़खरुल इस्लाम

Related to this topic: