प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आजमगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

आजमगढ़ में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक युवक की मौत और तीन गंभीर

आजमगढ़ के तेंदुआ मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए।

आजमगढ़ में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें एक युवक की मौत और तीन गंभीर

Azamgarh: One Dead, Three Injured in Head-On Bike Collision |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में तेंदुआ मोड़ के पास रविवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक बाइक पर अकेले जा रहे थे अली अख्तर

जानकारी के अनुसार सलेमपुर निवासी अली अख्तर (22) पुत्र ऐनु अख्तर बाइक से बिलरियागंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रौनापार थाना क्षेत्र के निवियहवा निवासी निखिल पुत्र स्वर्गीय राजू, दिव्यांशु गौतम और गोविंद यादव पुत्र राजकुमार एक ही बाइक से सामने की ओर से आ रहे थे। तेंदुआ मोड़ के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में युवक की मौके पर मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि अली अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार निखिल, दिव्यांशु गौतम और गोविंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया

सूचना मिलते ही बिलरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायलों का आगे उपचार कराया जा रहा है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतक अली अख्तर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:   आजमगढ़ में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Related to this topic: