प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

3 साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

आजमगढ़ में 3 साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, चोरी समेत 4 मुकदमों में था वांछित

आजमगढ़ में संयुक्त पुलिस कार्रवाई के तहत 3 साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी सर्वेश सिंह को चंगईपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है।

आजमगढ़ में 3 साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार चोरी समेत 4 मुकदमों में था वांछित

Azamgarh: Police arrest absconding 25K reward-carrying wanted criminal Sarvesh Singh |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीयनपुर कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने तीन साल से अधिक समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त सर्वेश सिंह को चंगईपुर तिराहा से गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी समेत चार आपराधिक मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ जीयनपुर व रौनापार थाने में मुकदमे दर्ज हैं।

घर का ताला तोड़कर चोरी का आरोप, 2024 से घोषित था इनाम

जीयनपुर थाना क्षेत्र के पनशब्दा निवासी स्वेता सिंह ने छह जुलाई 2022 को सर्वेश सिंह और विकास उर्फ अभिषेक पर घर का ताला तोड़कर आभूषण, बर्तन और नकदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में विकास के कब्जे से 20,024 रुपये बरामद हुए थे। न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर 31 दिसंबर 2023 को कुर्की कार्रवाई हुई और लगातार फरार रहने पर एसएसपी आजमगढ़ ने सात सितंबर 2026 को 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया।

जीयनपुर में तीन और रौनापार में अपहरण का एक मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सर्वेश सिंह रौनापार थाने में दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित है जिसकी विवेचना एएचटीयू द्वारा की जा रही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास जीयनपुर थाने में चोरी व न्यायालय अनुपस्थिति से जुड़े तीन मुकदमों तथा रौनापार थाने में अपहरण से संबंधित एक मुकदमे का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   बिजनौर में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, भोले-भाले अमीरजादों को फंसाकर ठगी करने वाले 2 और आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: