प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बहराइच: छज्जा गिरा, 17 वर्षीय छात्र की मौत

बहराइच में जर्जर छज्जा गिरने से 17 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मातम

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा तहसील क्षेत्र के माघी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।

बहराइच में जर्जर छज्जा गिरने से 17 वर्षीय छात्र की मौत परिवार में मातम

17-year-old student dies after roof ledge collapses |

बहराइच { उत्तर प्रदेश }: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा तहसील क्षेत्र के माघी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान का जर्जर छज्जा अचानक टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मामा के घर रहकर कर रहा था पढ़ाई

मृतक छात्र की पहचान गोविंद मौर्य (17) पुत्र छोटकन्ने मौर्य के रूप में हुई है। वह लखीमपुर खीरी जिले के डेबर गांव का निवासी था और कक्षा 12वीं का छात्र था। गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था। वह मिहीपुरवा-सेमरहना इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।

छज्जे से लटकने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गोविंद मकान के पुराने और जर्जर छज्जे से लटककर कूदने की कोशिश कर रहा था। तभी कमजोर छज्जा अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया। छज्जा अत्यधिक जर्जर होने के कारण उसका वजन नहीं सह सका, जिससे गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गोविंद अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई गोपाल मौर्य (14) की भी हालत सदमे में है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़े: सीतामढ़ी में 1.50 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल; 5 बदमाश गिरफ्तार

Related to this topic: