प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच: मुठभेड़ में चैन स्नैचर के पैर में गोली

बहराइच में चैन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छिनैती की घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।

 बहराइच में चैन स्नैचिंग का 72 घंटे में खुलासा मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

Bahraich: Chain Snatcher Shot in Leg During Police Encounter |

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छिनैती की घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। देर रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और थाना फखरपुर पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए थे बदमाश

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को कोठारा गांव के पास ई-रिक्शा से जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया था। जांच के दौरान कैमरों की फुटेज और मुखबिर तंत्र से आरोपियों की पहचान सलमान और उसके भाई आरिफ उर्फ तस्लीम के रूप में हुई।

पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा

24 सितंबर की देर रात गांधी घाट, भागल गांव के पास पुलिस ने दोनों को घेरने का प्रयास किया। आरोप है कि एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि आरिफ को पीछा कर दबोच लिया गया।

तमंचा, बाइक और मंगलसूत्र बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस, चोरी की अपाचे बाइक और लूटा गया मंगलसूत्र बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में बड़ा हादसा: स्कूल परिसर में बरगद का पेड़ गिरने से तीन बच्चियों की मौत, परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा

Related to this topic: