प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

साथी को स्टेशन छोड़कर लौट रहा था सिपाही

बलिया में साथी को स्टेशन छोड़कर लौट रहे सिपाही की पोखरे में डूबने से मौत, बाइक समेत मिला शव

बलिया में ड्यूटी से लापता सिपाही परितोष मिश्रा का शव बाइक समेत पोखरे से बरामद हुआ। एसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया बाइक अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात सामने आई है।

बलिया में साथी को स्टेशन छोड़कर लौट रहे सिपाही की पोखरे में डूबने से मौत बाइक समेत मिला शव

Ballia Constable Found Dead in Pond With Bike, Probe Underway |

बलिया (उत्तर प्रदेश)। बलिया जनपद में बांसडीह कोतवाली पर तैनात रिक्रूट आरक्षी परितोष मिश्रा का शव सोमवार सुबह बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक पोखरे से बरामद हुआ। वह 13 सितंबर की रात ड्यूटी से लापता थे। जानकारी के अनुसार, वह अपने साथी सिपाही शिवगोपाल पाल को रेलवे स्टेशन बलिया छोड़ने के लिए निजी मोटरसाइकिल से गए थे।

साथी को ट्रेन में बैठाने के बाद की साथियों से मुलाकात

सिपाही शिवगोपाल पाल को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में बेल कमेंट दाखिल करने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। उन्हें स्टेशन पर ट्रेन में बैठाने के बाद वापसी के दौरान परितोष मिश्रा ने बांसडीह रोड थाने में तैनात अपने ही बैच के 2–3 अन्य पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। सभी ने छाता गांव के समीप एक साथ बैठकर भोजन किया।

ड्यूटी का हवाला देकर थाने के लिए निकले

भोजन के बाद परितोष मिश्रा ने साथियों से कहा कि रात में उनकी ड्यूटी सेकंड मोबाइल पर लगी है और उन्हें जल्द थाने पहुंचना होगा। इसके बाद वह अपनी बाइक से बांसडीह कोतवाली के लिए रवाना हो गए। हालांकि, वह रात में निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस महकमे ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

पोखरे में बाइक समेत मिला सिपाही का शव

रातभर संपर्क नहीं होने पर पुलिस टीमें सिपाही की तलाश में जुटी रहीं। सोमवार 14 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छाता गांव में चोरा मोड़ के पास स्थित पोखरे में बाइक और शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान आरक्षी परितोष मिश्रा के रूप में हुई।

छह फीट गहरे पानी से निकाला गया शव

सूचना मिलते ही एसपी ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव और मोटरसाइकिल को करीब छह फीट गहरे पानी से बाहर निकलवाया। घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करने के बाद एसपी ने प्रथम दृष्टया बाइक के चोरा मोड़ पर अचानक अनियंत्रित और डिसबैलेंस होने की बात कही।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

एसपी के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बाइक अनियंत्रित होने के बाद सिपाही करीब छह फीट गहरे पोखरे में जा गिरे, जिससे यह हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:   सिंगरौली में गांजा के 8 हरे पौधे जब्त, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: