प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बलिया में गौ-तस्करी पर बड़ा एक्शन

बलिया में सुखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 गौ-तस्कर गिरफ्तार और 14 पिकअप वाहन बरामद

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 पिकअप वाहन और 13 गोवंश बरामद किए हैं।

बलिया में सुखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 15 गौ-तस्कर गिरफ्तार और 14 पिकअप वाहन बरामद

Ballia Police Arrests 15 Cow Smugglers |

बलिया (उत्तर प्रदेश)। बलिया जिले में गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 15 कथित गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 14 पिकअप वाहन और 13 गोवंश बरामद किए गए हैं, जिनमें गाय और बछड़े शामिल हैं।

दुर्गीपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान दूसरी सफलता

पहली कार्रवाई सुखपुरा पुलिस टीम ने करम्मर पुलिया के पास की। यहां पुलिस ने घेराबंदी कर 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 7 पिकअप वाहन और 7 गोवंश बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने दुर्गीपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दूसरी कार्रवाई करते हुए 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 7 पिकअप वाहन और 6 गोवंश बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिंटू यादव, दीपक यादव, अभिषेक यादव, गुड्डू यादव, अरविंद कुमार, सत्येंद्र कुमार यादव, गुड्डू पाल, तारकेश्वर, रोहित कुमार तुरहा, सतीश यादव, मुकेश गोंड, संदीप वारी, दीपक कुमार, नगेंद्र यादव और राजा कुमार के रूप में हुई है।

आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/8, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गौ-तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
​(Published By: Ravi Pandey)
 
यह भी पढ़ें: पत्नी के मायके जाने से आहत दिव्यांग युवक ने लगाई फांसी, मौत से परिवार में कोहराम

Related to this topic: