प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बनबसा ड्राई पोर्ट का निरीक्षण करते सतपाल महाराज

बनबसा ड्राई पोर्ट का सतपाल सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण, भारत-नेपाल व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

चंपावत में सतपाल महाराज ने बनबसा भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट और भारतमाला परियोजना का निरीक्षण किया। इससे दोनों देशों के व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

बनबसा ड्राई पोर्ट का सतपाल सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण भारत-नेपाल व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

Satpal Maharaj inspects Banbasa Dry Port |

चंपावत (उत्तर प्रदेश)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बनबसा के पास भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट (Dry Port) और उससे जुड़ी चार लेन की सड़क व पुल परियोजना का स्थालीय निरीक्षण किया है। इस परियोजना का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों, आयात-निर्यात को सरल व सुलभ बनाना तथा सीमांत क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना।

4-लेन कनेक्टिविटी और चेक पोस्ट का निरीक्षण

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को भारतमाला परियोजना के अंतर्गत 246.86 करोड़ की धनराशि से निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-09 (पुराना एएच-125) सीतारगंज-टनकपुर मार्ग, जगबुड़ा पुल के समीप 40 किमी बनबसा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा चेक पोस्ट तक 4-लेन कनेक्टिविटी और 368.28 करोड़ की लगत की बनबसा एकीकृत चेक पोस्ट परियोजना के साथ-साथ ड्राई पोर्ट (Dry Port) का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह साइट भारत से नेपाल में प्रवेश के लिए सबसे प्रसिद्ध सीमा क्रॉसिंग पर स्थित है।‌

सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने निरिक्षण के दौरान बताया कि भारत-नेपाल सीमा (विशेषकर बनबसा-दोधारा चांदनी क्षेत्र) पर बनने वाले ड्राई पोर्ट (सूखा बंदरगाह) से दोनों देशों के बीच व्यापार, आवागमन और आर्थिक विकास को तीव्र गति मिलेगी। निरिक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बनबसा-टनकपुर के विकास को धामी सरकार की 4 बड़ी सौगातें, आवास से मंदिरों तक अहम घोषणाएं

Related to this topic: