प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांदा में दर्दनाक हादसा

बांदा में सीढ़ी से गिरकर घायल किसान की मौत, कानपुर ले जाते समय रास्ते में थमी सांसें

बांदा के डिंघवट गांव में सीढ़ी से गिरकर घायल हुए 60 वर्षीय किसान कल्लू निषाद की कानपुर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बांदा में सीढ़ी से गिरकर घायल किसान की मौत कानपुर ले जाते समय रास्ते में थमी सांसें

Banda Farmer Dies After Falling from Stairs, Succumbs on Way to Kanpur |

बांदा (उत्तर प्रदेश)। घर में हुआ एक हादसा पूरे परिवार को उम्रभर का गम दे गया। जिस किसान के साथ परिवार की खुशियां और उम्मीदें जुड़ी थीं,उसकी अचानक मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। सीढ़ी से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए 60 वर्षीय किसान को परिजन इलाज के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया,लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। पति और पिता को खोने के गम में पत्नी और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीढ़ी से गिरने पर सिर में आई गंभीर चोट

मामला चिल्ला थाना क्षेत्र के डिंघवट गांव का है। गांव निवासी कल्लू निषाद (60) पुत्र स्वर्गीय बदलू निषाद बुधवार को अपने घर में लगी सीढ़ी से उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बिना देर किए उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज,बांदा लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

कानपुर रेफर,लेकिन रास्ते में टूट गई जिंदगी की डोर

किसान की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने गुरुवार को उन्हें बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर उन्हें कानपुर ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में ही कल्लू निषाद ने दम तोड़ दिया। जिस परिवार को उनके स्वस्थ होकर लौटने की उम्मीद थी,वहां मौत की खबर पहुंचते ही मातम पसर गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कल्लू निषाद अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो बेटे संतराम और रतीराम हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से पत्नी और दोनों बेटों के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में जहां अपनों की आवाजाही और रोजमर्रा की जिंदगी चल रही थी,वहां अब मातम पसरा है। पत्नी और बेटों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की सूचना मिलने पर चिल्ला थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:   मुरैना में खेत की मेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी से हमले में 20 वर्षीय युवक की मौत

Related to this topic: