प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांदा में पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप

बांदा में पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप, अधिवक्ता ने SI पर लगाए गंभीर आरोप

बांदा के एक अधिवक्ता ने कृषि विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में तैनात उपनिरीक्षक पर जमानतदार सत्यापन के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

बांदा में पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप अधिवक्ता ने si पर लगाए गंभीर आरोप

Banda Lawyer Alleges |

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक अधिवक्ता ने कृषि विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में तैनात उपनिरीक्षक पर जमानतदार के सत्यापन के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट, जातिसूचक गालियां, मोबाइल छीनने, जबरन वीडियो बनवाने और घंटों चौकी में बैठाकर रखने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

अभद्रता का लगाया आरोप

बांदा में पुलिस विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कृषि विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में तैनात उपनिरीक्षक दीपक कुमार सैनी के खिलाफ एक अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ता का दावा है कि 15 जुलाई को वह एक अभियुक्त के जमानतदार का सत्यापन कराने चौकी पहुंचे थे। आरोप है कि सत्यापन के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया और नियमानुसार सत्यापन की बात कही, तो उनके साथ अभद्रता की गई।

झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी  

शिकायत के मुताबिक, जमानतदार के साथ मारपीट की गई। अधिवक्ता को जातिसूचक गालियां दी गईं। मोबाइल फोन छीन लिया गया और सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चौकी में बैठाकर रखा गया। आरोप यह भी है कि दबाव बनाकर उनका वीडियो बनवाया गया और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब इस मामले में पुलिस विभाग की कार्रवाई और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। 

ये भी पढे़ं- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार
 

Related to this topic: