प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांदा में 21 वर्षीय युवक की हत्या

बांदा में 21 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद

बांदा के पैलानी डेरा गांव में 21 वर्षीय आलोक निषाद की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके मामा और ममेरे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद हुआ।

बांदा में 21 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद

Banda Murder Case: Maternal Uncle and Cousin Arrested, Stick Seized |

बांदा (उत्तर प्रदेश)। रिश्तों को झकझोर देने वाली बांदा के पैलानी डेरा गांव की सनसनीखेज वारदात में 21 वर्षीय आलोक निषाद की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके मामा जगन्नाथ उर्फ गेद्दू और ममेरे भाई राजा भइया उर्फ रज्जा को गिरफ्तार किया है।दोनों पर डंडे से पीटकर आलोक की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है।

गुजरात से लौटा था आलोक, घर में छा गया मातम

पैलानी डेरा निवासी आलोक गुजरात में मजदूरी करता था। वह घटना से करीब तीन दिन पहले ही घर लौटा था। परिवार को क्या पता था कि घर वापसी के कुछ ही दिनों बाद खुशियां मातम में बदल जाएंगी।14 अक्टूबर की रात हुई घटना में आलोक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।आलोक दो भाइयों में छोटा था और उसकी मां की करीब तीन साल पहले ही मौत हो चुकी थी।

हत्या की वजह को लेकर चर्चाएं,जांच पर टिकी निगाहें

आलोक की हत्या को लेकर प्रकाशित कुछ मीडिया रिपोर्टों में मामी से कथित संबंधों से जुड़े विवाद को घटना की वजह बताया गया है।हालांकि,पुलिस की उपलब्ध बाइट में इस दावे की स्पष्ट पुष्टि नहीं होती।फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट होना बाकी हैं।पुलिस जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों से ही मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी,डंडा बरामद

पुलिस के मुताबिक,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पैलानी पुलिस ने कार्रवाई की।अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए।मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को पैलानी डेरा के आगे बांदा-सुमेरपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कथित वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया।आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:   रायबरेली में अवैध पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, एक दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त और 2 लोग घायल

Related to this topic: