बांदा पुलिस ने ऑपरेशन ईगल के तहत कार्रवाई करते हुए 4.25 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
बांदा (उत्तर प्रदेश)। नशे के सौदागरों पर बांदा पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में 'ऑपरेशन ईगल' के तहत बिसण्डा पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 250 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गश्त के दौरान संदिग्ध युवक पकड़ा, बैग से बरामद हुआ गांजा
पुलिस गश्त के दौरान सउवां पुरवा मोड़, ओरन ग्रामीण के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके बैग से 4.25 किलो गांजा बरामद होते ही पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज, न्यायालय भेजा गया आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक पुत्र मुन्नीलाल, निवासी अतर्रा रोड, कस्बा ओरन, थाना बिसण्डा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। नशे के कारोबारियों के खिलाफ बांदा पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
ऑपरेशन ईगल के तहत बड़ी सफलता
- 4.25 किलो अवैध गांजा बरामद
- देर रात चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: बहराइच में शादी के दो दिन बाद दुल्हन फरार, पति ने नींद की दवा खिलाकर जेवर-नगदी ले जाने का लगाया आरोप